रिपोर्ट -विवेक श्रीवास्तव
(बहराइच): नानपारा थाना क्षेत्र के नवाबगंज बस स्टैंड पर बुधवार को डग्गामार वाहनों के विरुद्ध पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह और सीओ प्रशिक्षु प्रियंका यादव ने किया।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई गई छह बसों में प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए, जिस पर पुलिस ने उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान नानपारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज पूर्णेश नारायण पांडे समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
