Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मां कामाख्या धाम महोत्सव में दो दिवसीय कृषि मेला प्रदर्शनी का कृषि मंत्री ने किया समापन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मां कामाख्या धाम महोत्सव में दो दिवसीय कृषि मेला प्रदर्शनी का कृषि मंत्री ने किया समापन

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई, अयोध्या – माँ कामाख्या धाम महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी का न्यास के मुख्य संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव व न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने माता जी की चुनरी व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रगतिशील किसानों व कृषि विभाग द्वारा लगाए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान गोष्ठी के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री शाही ने समाजवादी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में किसानों का दो साल तक भी गन्ना भुगतान नहीं होता था, और 14000 करोड़ रुपए का किसानों का गन्ना भुगतान रुका हुआ था।
हमारी सरकार ने सत्ता में आने के बाद सभी किसानों का समय पर गन्ने का भुगतान किया। गन्ना मिलों की क्षमता में वृद्धि की है। कृषि मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में एमएसपी पर 7 मीट्रिक टन फसल की खरीदारी होती थी और हमारी सरकार ने एमएसपी पर 52 मीट्रिक टन फसल की खरीदारी की, जिससे किसानों की आय दोगुनी हुई।
कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग ने विगत वर्षों में किसानों को ज्वार, बाजरा, रागी,कोदो और सावा जैसी फसलों के मिनीकिट निःशुल्क वितरित किए। साथ ही, उन्होंने दलहन और तिलहन के उत्पादन और क्षेत्रफल में वृद्धि के निर्देश भी दिए।
विधायक श्री यादव ने कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है, और किसानों को इनका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। मेले में कृषि और सहकारी विभाग द्वारा विशेष स्टाल लगाए गए हैं, जो किसानों को नवीनतम तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने किसानों को धान, मोटा अनाज सहित विभिन्न फसलों की जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती और खरीफ फसलों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान सब्जी, सोलर पंप और कृषि को उन्नत बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। किसानों ने उत्साह के साथ मेले में भाग लिया और खेती-बाड़ी से संबंधित सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
प्रगतिशील महिला किसान सबीना खातून ने बताया कि आमतौर पर किसानों द्वारा पारंपरिक खेती की जाती है लेकिन इस आधुनिक युग में तकनीकी की आवश्यकता है उन्होंने हाइड्रोक्लोरिक खेती करने पर जोर दिया।जिन लोगों के पास ज्यादा पर्याप्त खेती नहीं है,वो हाइड्रोपोनिक खेती के माध्यम से बिना मिट्टी के शिमला मिर्च,धनिया,पालक खीरा,टमाटर,बैगन आदि की खेती की जा सकती है। हाइड्रोपोनिक विधि से खेती करने से दो गुना नही बल्कि चार गुना से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।उन्होंने मौजूद किसानों को हाइड्रोपोनिक खेती करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आए हुए किसानों को पशुपालन, केसीसी लोन के लाभ के बारे में, वैज्ञानिक खेती और मोटे अनाज के फायदे के बारे में कृषि विभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा बताया गया।इस मौके पर कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने भी किसानों को विस्तृत जानकारी दिया। ट्रैक्टर की चाभी,अनाज मिनी किट,उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों सहित प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महोसत्व न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू,रोहित सिंह,उपनिदेशक पीके कन्नौजिया,जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष कमलेश यादव, संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला,तेज तिवारी,ड्रोन दीदी सबीना खातून,माधुरी सिंह,निर्मल शर्मा,आलोक चन्द्र यादव,सचिन कसौधन,राघवेंद्र शर्मा,राज किशोर सिंह, बब्बन शुक्ला,आशीष शर्मा,किशोरीलाल भारती,बृजेश यादव,आदि लोग मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp