Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डीएम की अध्यक्षता में तहसील सहसवान में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सहसवान में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

बदायूँ: 01/03/2025 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने तहसील सहसवान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा।

उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बंध में शिकायतकर्ता को फोन करवाकर उनकी संतुष्टि भी जानी। इस अवसर पर 30 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन का लाभ दिलवाने सहित सहित कुल 30 शिकायती व प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम प्रेमपाल सिंह अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp