Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / स्वर्गीय परिक्रमा प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 2025 का हुआ शुभारंभ।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वर्गीय परिक्रमा प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 2025 का हुआ शुभारंभ।

बहराइच मोतीपुर हसील क्षेत्र के मिहीपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी के बड़ी फील्ड पर स्वर्गीय परिक्रमा प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 2025 का शुभारंभ किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधान संघ के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा उर्फ बाबू के द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन का पहला मैच बोझिया और बुद्धूपुरवा के बीच खेला गया।जिसमें बोझिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 158 का स्कोर खड़ा किया।दूसरी टीम में बुद्धूपुरवा की टीम 10 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार उद्घाटन मैच में बोझिया की टीम 93 रन से अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर विनर रही।क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मोहम्मद साकिब,हकीम अंसारी, कमर अली आरिफ भाई,नफीस अंसारी, अनीश खान,युनुस, मुन्ना रेडियम इत्यादि लोगों के सहयोग से कराया जा रहा है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp