बहराईच- दिनांक 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश व्यापी अपना हड़ताल का कोई प्रभाव नही डाल सका। शिक्षामित्रों ने विद्यालय खोल कर शिक्षण कार्य किये जाने का फैसला लिया और समयानुसार विद्यालय का पठन पाठन कार्य में कोई बाधा नही उत्पन्न होने दिया। जनपद के परिषदीय विद्यालय जिनमें शिक्षामित्रों की नियुक्ति है वे सभी स्कूल आज खुले रहे और रोजाना की भांति शिक्षण कार्य किया गया।आज शिक्षको की हड़ताल का कोई भी असर परिषदीय स्कूलों में देखने को नहीं मिला वही उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को अयोग्य करार देती है लेकिन आज उन्ही अयोग्य शिक्षा मित्रों ने जिनको मात्र दस हजार मानदेय की पगार मिलती है उन्ही शिक्षामित्रों ने समय से स्कूलो के ताले खोले और शिक्षण कार्य क्या।आज शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से उन शिक्षामित्रों ने ही स्कूलों की बागडोर संभाली और अपने कार्य को अंजाम दिया।
Home / उत्तर प्रदेश / बहराइच / शिक्षक हड़ताल का नही दिखा असर शिक्षा मित्रों ने परिषदीय स्कूलों की सभाली कमान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
नानपारा में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, चार जिलों की 14 टीमों ने दिखाया दमखम
विवेक श्रीवास्तव CMD NEWS नानपारा, बहराइच। नानपारा स्थित सआदत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel