Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ग्रामवासियों की आर्थिक संपन्नता व समृद्धि में सहायक सिद्ध होंगी घरौनियां
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ग्रामवासियों की आर्थिक संपन्नता व समृद्धि में सहायक सिद्ध होंगी घरौनियां

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

जनपद में हुआ 59884 घरौनियों का वितरण

बदायूँ 18/01/2025 प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ0 अरुण कुमार ने डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। शनिवार को जनपद की तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 59884 घरौनियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नई दिल्ली में मा0 प्रधानमंत्री व लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। राज्यमंत्री ने घरौनियों का वितरण भी किया।  उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ0 अरुण कुमार ने कहा कि जैसे खेत की खतौनी होती है, वैसे ही घर की घरौनी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

उन्होंने कहा कि घरौनी (प्रॉपर्टी कार्ड) ग्रामों के विकास की कड़ी में सहायक सिद्ध होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामों में विकास कार्य कर रही है, ग्राम वासियों को आर्थिक संपन्नता मिले, इस ओर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों के लिए आर्थिक संपन्नता व समृद्धि में घरौनी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि घरौनियों के बन जाने से ग्रामों में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव के एमओयू हस्ताक्षर किए। उन्होंने भौतिक रूप से घरौनियों का वितरण भी किया।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कहा कि शनिवार को तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। जनपद में कुल 59884 घरौनियों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि घरौनियों के बन जाने से ग्राम पंचायत विकास योजना सुदृढ़ होगी, जिसका सीधा लाभ ग्राम वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संपत्ति आदि विवादों के निस्तारण में भी घरौनियां सहायक सिद्ध होगी।इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रधानमंत्री जी ने डिजीटल रूप से घरौनियों का वितरण किया तथा अपने उद्बोधन के दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों के घरौनी धारकों से वार्ता की। वही लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने भौतिक रूप से घरौनियां वितरित की।

डायट ऑडिटोरियम में विद्यालयों की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वन राज्य मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों व ग्राम वासियों को नशा मुक्ति व स्वच्छता की शपथ भी दिलाई तथा नशा मुक्ति व स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की।

डायट परिसर में आगमन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ0 अरुण कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोक कर उसे सराहा। कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्य मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वहीं जनपद में आयोजित कार्यक्रम का भी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व ग्रामवासी मौजूद रहे।

विकास खण्ड म्याऊ प्रागण में घरौनी वितरण कार्य कम का आयोजन किया गया कार्यक्रम व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के सी शाक्य खण्ड विकास अधिकारी डा० मनीश कुमार वर्मा के अलावा कार्य कर्ता गणमान्य लोग व स्टाफ मौजूद रहा।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp