सुनीलतिवारी
ब्यूरोचीफ गोण्डा
मनकापुर गोण्डा-
गर्भवती व धात्री महिलाओ को आहार में सहजन की सब्जी का सेवन करने से पोषण डाइआमाइड तत्व मिलता है और साथ ही सरपइता,सूप,राइता,साग भी सेवन अवश्य चाहिए।
उक्त विचार यह आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के तत्वाधान में आयोजित कृषि विज्ञान केन्द्र मनकापुर की कृषि वैज्ञानिक डाक्टर अर्चना सिंह ने सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के आवास के सामने स्थित राजघराने के देवीमंदिर आशाबहुओं व अन्य महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बुधवार को कही।उन्होने कहा कि संतुलितअहार व फलो का भी सेवन करना चाहिए।
प्रशिक्षण का शुभारंभ मां देवी की पूजन के उपरांत शुरू हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर एसके पान्डेय ने आशा बहुओ को संतुलित आहार में फलों व सब्जियों पर प्रकाश डाला।डाक्टर राम लखन सिंह ने संतुलित आहार के साथ संयमित रहने की सलाह दिये।इंजीनियर केके मौर्य ने शरीर को निरोग रहने के तरीके बताये।
आईटीआई मनकापुर के वरिष्ठ इंजीनियर अरविंद नारायण मिश्र ने गर्भवती महिलाओं को धर्म ज्ञान की सलाह देते हुए कहा कि आने वाली पीढी राम जैसी संतान पैदा हो।जिसके लिए गर्भवती महिलाओं को रामायण के बालकांड का आचमन करना बहुत ही फायदेमंद होगा।यज्ञ करने से भी हमारे शरीर मेंआक्सीजन प्रवेश होने से जच्चा बच्चा स्वस्थय होगा। डाक्टर अर्चना सिंह ने महिलाओं को काम करने की सलाह दी। उन्होनें कहा कि अक्सर गर्भवती महिलाएं गर्भधारण के बाद वेड रेस्ट करती है जो बहुत ही नुकसान दायक होता है। गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को भूना चना,गुड,हरी सब्जी,खजूर आदि खाने पर बल दिया।
इस मौके पर रेखा,आरती,विनीता, मंजू आदि तमाम महिलाएं उपस्थित रही।प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाक्टर यसके पान्डेय व राजगुरू रमाकांत गोस्वामी मां देवी को दीप प्रज्जवलन किया।प्रशिक्षण की अध्यक्षता राजगुरू रमाकांत गोस्वामी व संचालन राम लखन सिह ने किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
