रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा (बहराइच): पुराने बस स्टैंड के पास स्थित राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर मांस की दुकान खोलने का मामला का आरोप हिन्दू संगठन ने लगाया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल के विभाग संयोजक ने शिकायती पत्र सौंपकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक दीपांशु श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मांस की दुकान खोल ली है। उन्होंने कहा कि यह जमीन राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की है और इस पर अतिक्रमण हिंदू समाज की आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
दीपांशु ने यह भी बताया कि जमीन पर अतिक्रमण और मांस की दुकान खोलने के कारण हिंदू संगठनों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कदम उठाने और जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है और कहा है कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो प्रदर्शन करेंगे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

