Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – गंगापुर में वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन, 500 जरूरतमंदों को मिला लाभ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – गंगापुर में वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन, 500 जरूरतमंदों को मिला लाभ

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

नवाबगंज, बहराइच- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से गरीबों और असहायों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत गंगापुर में वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 500 गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

8 जनवरी को कार्यक्रम में बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड और नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा मुख्य अतिथि रहे। नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमा शंकर वैश्य, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य संदीप जयसवाल, उपजिलाधिकारी नानपारा अश्वनी पांडेय, सीओ नानपारा प्रद्दुम्न सिंह, तहसीलदार नानपारा अजय यादव और थाना प्रभारी रुपईडीहा दद्दन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने क्षेत्र की जनता को संबोधित किया और केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विधायक राम निवास वर्मा ने भी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं गरीब और असहाय वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

इस आयोजन में भाजपा मंडल नानपारा और रुपईडीहा के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान, और सैकड़ों क्षेत्रवासी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में ओम प्रकाश गुप्ता, अभय मदेशिया, नागेंद्र सिंह, शशि शेखर त्रिपाठी, डॉ. आर. के. सिंह और अतुल सिंह शामिल थे।

कार्यक्रम के आयोजक के रूप से आशीष पाण्डेय प्रधान गंगापुर रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत दी गई। ग्राम गंगापुर के पंचायत सदस्यों और आसपास के ग्राम प्रधानों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। इस प्रकार के आयोजन न केवल गरीबों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में एकता और समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply