रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज़ बस्ती

डीएम व एसपी तहसील हर्रैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी फरियाद
बस्ती। जिलाधिकारी बस्ती रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दिनांक- 04.01.2025 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील हर्रैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को निष्पक्ष त्वरित गुणवत्तापूर्ण ढंग से गंभीरता से लेकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
वही पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel