बहराइच नानपारा लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर घने कोहरे के कारण लगातार दुर्घटना का सिलसिला जारी है । 1 जनवरी को कतर्नियाघाट जा रहे । लोगों की कर एक्सीडेंट में एक युवती की मौत हुई कल जालिमनगर पुलिस चौकी पर बनी पुलिस की रसोइ में ट्रक घुसा आज सुबह 4 जनवरी को दिल्ली से आ रही बस संख्या लू 1ख 6773 व नानपारा की तरफ से आ रहा है ट्रक UP 51 AT- 7317 प्रातः जो भारत नेपाल मैत्री बस थी तथा एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई । जिससे बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहिपुरवा किया जा रहा है । मौके पर आवागमन बहाल करने के लिए चौकी स्टाफ ने रास्ता साफ करवा कर दिया है । जिससे आवागमन बहाल है । परंतु इस तरह के कोहरे में दुर्घटना होने का सिलसिला बडा ही घातक है । ऐसे में इस सड़क पर स्पीड कंट्रोल बोर्ड, नोटिस बोर्ड तथा कम चौड़ी सड़क के पास ब्रेकर तथा स्पीड लिमिटेड का बोर्ड ना होना एवं अगल-बगल की पटरी की मरम्मत न होने से भी कहीं ना कहीं इस दुर्घटना का कारण है । विगत दिनों जिला अधिकारी बहराइच के द्वारा सेमराहाना कार्यक्रम में पधारने पर नैनीहा खपरा चौकी के पास पटरी पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई थी । उसे आज भी बराबर नहीं किया गया है । जिससे बाइक एवं छोटे वाहन सड़क से उतरने से डरते हैं और दुर्घटना का कारण बनते हैं। खपरा चौकी के आस पास सैकड़ो दुर्घटनाएं अब तक के हो चुकी हैं।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags amar ujala news CM UP dainik jaagran
Check Also
नानपारा में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, चार जिलों की 14 टीमों ने दिखाया दमखम
विवेक श्रीवास्तव CMD NEWS नानपारा, बहराइच। नानपारा स्थित सआदत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel