रूपईडीहा (बहराइच): वरिष्ठ पत्रकार मो. असरार सिद्दीकी के पिता हाजी मो. अबरार का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 78 वर्षीय हाजी साहब का बाबागंज के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने नम आंखों से विदाई दी। उनके निधन से विकास खंड नवाबगंज के समाज में गहरी शोक की भावना व्याप्त है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel