रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज

छावनी पुलिस द्वारा नाराज शादी शुदा जोडें को साथ रहने हेतु मनाकर साथ विदा किया
बस्ती जनपद मे दिनांक 28/10/2024 को प्रभारी निरीक्षक छावनी विजय कुमार दुबे द्वारा पति-पत्नी के जोड़ों को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया, आवेदिका नम्रता सिंह पुत्री आनन्द सिंह ग्राम पुरे हेमराज थाना छावनी जनपद बस्ती व विपक्षी विकास(पति) पुत्र स्व० उदय भान सिंह ग्राम जिनधर कुवँर थाना हरैया जनपद बस्ती(पति-पत्नी) के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई वर्षों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक छावनी व महिला हेल्प डेस्क की मoकाo निरा यादव, मoकाo विभूति शुक्ला व का० लवकुश सिंह की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए तथा पति- पत्नी एक दूसरे को मिठाई खिला कर थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel