Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गोबर से 25000 दोनों दियों निर्माण, जाएंगे दीपोत्सव में
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गोबर से 25000 दोनों दियों निर्माण, जाएंगे दीपोत्सव में

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गोबर से 25000 दोनों दियों निर्माण, जाएंगे दीपोत्सव मेंनानपारा बहराइच: बलहा विकासखंड की महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत गोबर से 25 हजार दीयों का निर्माण किया है, जिन्हें अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान जलाया जाएगा। इन दीयों का निर्माण बलहा की महिला समूहों ने जिलाधिकारी मोनिका रानी और मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया है। खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मी प्रेरणा और गौरी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दीया निर्माण किया जा रहा है। दीयों के निर्माण के लिए पकड़िया दीवान और लक्ष्मणपुर मटेही स्थित गोशाला से गोबर लिया गया है। दीयों के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कच्चे गोबर में 20 प्रतिशत काली मिट्टी और 10 प्रतिशत चूना मिलाकर दीया तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 5,000 दीयों का निर्माण किया जा रहा है। बलहा की महिलाएं स्वावलंबन की ओर एक नई दिशा में कदम बढ़ाते हुए, इस कार्य से अपनी आजीविका भी चला रही हैं और अयोध्या के दीपोत्सव में अपने दीयों से रोशनी भी फैलायेंगी।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp