Breaking News
Home / BREAKING NEWS / दयानन्द शुक्ला का कांग्रेस में बढ़ा कद, हरियाणा विधान सभा चुनाव में बवानी खेड़ा के बने पर्यवेक्षक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

दयानन्द शुक्ला का कांग्रेस में बढ़ा कद, हरियाणा विधान सभा चुनाव में बवानी खेड़ा के बने पर्यवेक्षक

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

28/9/2024

भेलसर अयोध्या – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा हरियाणा के प्रभारी दीपक बावरिया के निर्देश पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानन्द शुक्ला को राज्य विधान सभा की एक सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा राज्य के सह प्रभारी प्रफुल गुडधे ने दीपक बावरिया के निर्देश पर अयोध्या जिले के ब्लाक मवई के ग्राम नौगवा डीह निवासी दयानन्द शुक्ला को हरियाणा के बवानी जिले के बवानी खेड़ा विधान सभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रफुल गुडधे द्वारा जारी किये गये पत्र में दयानन्द शुक्ला से आशा व्यक्त की गई है कि श्री शुक्ला हरियाणा विधान सभा के चुनाव में डोर टू डोर प्रचार,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय श्री दिलायेंगे। कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह, मुनीर अहमद खां, हाजी अकील खाँ, परमानन्द शुक्ला, अब्दुल रफीक बफाती, राम आशीष तिवारी,जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, मुजतबा खाँ,हरिकेश मौर्या, सैयद हुसैन,दिलीप शुक्ला, दिनेश तिवारी बनी, जय दीक्षित, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp