रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
ग्राम गंगापुर के निकट अंडर ब्रिज के नीचे बारिश में ही पानी भर गया है जिससे मार्ग बन्द हो गया। तहसील नानपारा से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी और रूपईडीहा से लगभग 01 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गंगापुर गांव के पास रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर गया। बारिश के दौरान यहां पर पानी करीब ऊपर तक भर जाता है। इस कारण लगभग 20- 25 गांव का रास्ता अवरोध हो गया। ग्रामीणों राहगीरों का रास्ता बंद है। कई दिन से जलभराव से रास्ता बंद हैं इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और पानी निकलवाया नही गया है। साथ ही अंडर ब्रिज के नीचे बारिश के पानी के जमा होने के बाद इसकी निकासी नहीं है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
