दिनांक -09-06-2024 गोंडा
सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज
गोंडा: लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार बीजेपी से परचम लहराने वाले कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनेंगे।रविवार को होने वाले एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें मंत्री बनने का न्योता भेजा गया है।देवीपाटन मंडल को वर्ष 2009 के बाद यह पहली बार होगा।जब देवीपाटन मंडल को केंद्र सरकार में भागीदारी मिली है।कीर्तिवर्धन सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर जिले में जश्न का माहौल है।लोग सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।गोंडा संसदीय सीट से वर्ष 2014, 2019 के बाद 2024 में लगातार तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर सांसद बने कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को प्रधानमंत्री का करीबी माना जाता है।वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोंडा में एक जनसभा को संबोधित किया था।उस समय कीर्तिवर्धन सिंह ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकल और गन्ना माफिया के विषय में जानकारी दी थी।इस बात का जिक्र खुद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया ने अपने कई जनसभा में कर चुके हैं।कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया ने इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को करीब 47 हजार मतों के अंतर से पराजित किया है।मोदी सरकार मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की तरफ से कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को मंत्री बनने का निमंत्रण पत्र भेजा गया है।एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें राज्य मंत्री पद पर शपथ लेने के लिए बुलाया गया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
