Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रघुनाथपुर में सड़क बना जंगल, लोगों का आना-जाना ठप
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

रघुनाथपुर में सड़क बना जंगल, लोगों का आना-जाना ठप

 

बहराइच- विकासखंड रिसिया स्थित रघुनाथपुर गांव में गांव का रास्ता जंगल में तब्दील हो गया है। हाईवे से सटा हुआ गांव के लिए कच्चा रास्ता अब जंगल व जर्जर बन चुका है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि कई वर्षों से गांव का कच्चा रास्ता जंगल में तब्दील है। शिकायत के बावजूद इस रास्ते पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव में पूर्व वर्षों से सरकारी धन का जमकर बंदर बात किया जा रहा है। दिन में तो जैसे तैसे लोग आवागमन कर लेते हैं लेकिन रात के अंधेरे में जंगल दिखाई पड़ता है। कच्चे रास्ते पर साइकिल व मोटरसाइकिल व अन्य गाड़ियों का आवागमन बंद है। मामले में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp