रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
नानपारा बहराइच। जनपद में किन्नर समाज में दिख रहे गुटबाजी के साथ हो रहे आपसी संघर्ष को लेकर नानपारा किन्नर समाज की गुरु संगीता, गुरु माई शांति व किन्नर शबनम ने किन्नर समाज में हो रहे आपसी संघर्ष को लेकर गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुऐ अपने समाज से आपसी संघर्ष को समाप्त करने के लिये अपील की है। इन लोगों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पड़ोसी मुल्क नेपाल राष्ट्र की, गुड़िया बाबा जो एक दर्जन से अधिक साथियों के समूह साथ आये दिन हमारे देश भारत के मल्हीपुर नदी बार्डर से पार विभिन्न क्षेत्रों में घुसकर अपने वर्चस्व को कायम करने के उद्देश्य से हमला करते रहते हैं। जबकि सभी का जजमानी का क्षेत्र बंटा हुआ है। फिर भी ये लोग अनावश्यक रूप से गुटीय संघर्ष करते रहते हैं। जो काफी निंदनीय है, इन परिस्थितियों में किन्नर समाज के उत्तर प्रदेश के सभी समूहों के प्रमुखों से अपील की है कि, किन्नर समाज में हो रहे आपसी संघर्ष को रोकने हेतु विवादित गुटों के बीच एक आवश्यक बैठक कराकर वार्ता के माध्यम से समस्या का न्याय उचित निराकरण करा दिया जावे। वहीं स्थानीय प्रशासन से भी इस तरह से हो रहे विवाद व संघर्स को लेकर सुरक्षा की बात की है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel