मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या – दुल्लापुर से उमापुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर निकट कई माह से रानेपुर पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है, विभाग द्वारा अभी तक नहीं लिया गया संज्ञान, जिससे कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना, क्यों कि इसी संपर्क मार्ग से लगा मियां पुरवा और बिगिन्या पुल को जाने के लिए यही से मुड़ना होता है।
आपको बता दें कि पुल इतना संकरा है कि इस पर ट्रक या अन्य भारी वाहन एक साथ क्रॉस नहीं कर पाते हैं। तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन मरम्मत के बाद भी संकरे पुल की रेलिंग टूट जाती है। यह संपर्क मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, इस मार्ग पर हजारों वाहनों और ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। पुल की रेलिंग टूटी होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की नींद अभी नहीं खुली, जिससे वहां पर कोई संकेतक चिन्ह लगा सके, या उसे बनवाया जा सके।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel