आशीष सिंह
रामसनेही घाट, बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम कल शनिवार को आते ही बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट के ग्राम पंचायत छंदवल निवासी नितिन पांडेय ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा परिणाम में 95 प्रतिशत अंक पाकर अपने माता – पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया। नितिन ने 9वीं और 10वीं की पढ़ाई आधुनिक इंटर कॉलेज भिटरिया में पूरी की। नितिन के पिता देशराज पांडेय और माता पुष्पा पांडेय ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतरता बच्चे को सफल होने से नही रोक सकती। नितिन की इस सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता व रक्तमित्र आशीष सिंह ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel