आशीष कुमार CMD NEWS चैनल/ कैरियर मार्ग दर्शक हिंदी समाचार पत्र
14 मार्च।सिरौलीगौसपुर,बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक दल के जिला अध्यक्ष रामबरन वर्मा बाराबंकी के किसानों के लिए दूसरे मसीहा के रूप में लोगों द्वारा जाना जाता है। श्री वर्मा रविवार जनपद बाराबंकी के तहसील सिरौलीगौसपुर अंतर्गत सैफपुर गुमटी पर अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की और किसानों को अपने अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि मैं कोई नेता और राजनेता नहीं हूं जो वक़्त के समय काम न आये। अगर बाराबंकी के किसानों की कोई भी समस्या है तो मैं वादा करता हूँ कि रात 12 बजे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा रहुंगा और उनको न्याय दिलाऊंगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दिलीप सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा ,जिला महासचिव राधेश्याम वर्मा ,तहसील अध्यक्ष हैदरगढ़ उमर बहादुर सिंह तहसील रामसनेहीघाट अजय पटेल उपाध्यक्ष रंजीत वर्मा ब्लॉक युवा ब्लॉक अध्यक्ष बृजराज वर्मा ,सचिन पांडे त्रिवेदीगंज ,सुरेंद्र यादव ,विजय वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel