दिनांक -७-०४-२०२४ गोंडा
सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज़
गोंडा ।।जनपद गोंडा के कांग्रेस भवन में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि आप सभी लोगों का आभार है किंतु यह संघर्ष की बेला है इसलिए सभी साथी अपनी संपूर्ण ताकत से लोकसभा चुनाव में गठबंधन की प्रत्याशी के लिए जी जान से लग जाए और जन-जन तक कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पांच न्याय 25 गारंटी को पहुंचाएं और महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के साथ ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक बार पुनः कांग्रेसियों को लड़ाई लड़नी पड़ेगी इस मौके पर प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे महिला अध्यक्ष रामा कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव धर्मराज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel