रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव सम्पादक कार्यालय
देवाधिदेव महादेव के पवन पर्व शिवरात्रि में जनपद के सभी मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शिव भक्तों ने सरस सलिला सरयू नदी से पवित्र जल भरकर शिव को अर्पित किया, वहीं जनपद के विभिन्न कस्बों, नगरों में कांवरिया संघ के तत्वाधान में शिव बारात बड़े धूम धाम से निकली गई,
रिसिया नगर पंचायत के कांवरिया संघ द्वारा सिसई सलोन के पौराणिक शिव मंदिर से शिव बारात विधिवत पूजन अर्चन साथ प्रारंभ होकर रिसिया नगर के झंझटी शिव मंदिर,चारसिया बाबा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, पंचवटी आश्रम, हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर में भोले नाथ का पूजन साथ जलाभिषेक करते हुए
गायत्री मंदिर सिसई सलोन पर भक्त जनों को प्रसाद वितरण साथ समाप्त हुई,
शिव बारात में उमड़े भक्तों के स्वागत हेतु जगह जगह नगर के प्रबुद्ध वर्गों ने सूक्ष्म जलपान एवम ठंडाई की व्यवस्था की थी,जिसने वातावरण को अत्यंत भक्तिमय बना दिया,
सुरक्षा के दृष्टिगत एवम यात्रा के सुगम एवम सफल संचालन में कांवरिया संघ पदाधिकारियों साथ रिसिया पुलिस की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही,
#बहराइच :- महाशिव रात्रि पर शिवालों में उमड़ा भक्तों का हुजूम,
बोल बम के जयकारों से निकली शिव बारात#latestnews #breakingnews #breaking #dailynews #newspaper #news #cmdnews #NewsUpdate #UPDATE #up #watch #NewsAlert #Mahashivratri pic.twitter.com/4aKeepVd5d— CMD NEWS (@cmdnewsindia) March 8, 2024
रिसिया नगर पंचायत में शिव बारात के सफल आयोजन में कांवरिया संघ अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता,महामंत्री सत्यम,उपाध्यक्ष दीपक आजाद, डा राजू निगम, श्रावण मित्तल, पंकज अग्रवाल,जितेंद्र गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, रामरतन दोचानिया, सभासद अशोक शर्मा, राममिलन आर्य, सेवा भारती विभाग मंत्री शशांक सिन्हा आदि शिव भक्तों ने विशेष योगदान रहा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel