Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु करें आवेदन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु करें आवेदन

रिपोर्ट सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज


सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु करें आवेदन

दिनांक -28-02-2024 गोंडा। जनपद के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा छ:, सात, आठ व नौ में प्रवेश हेतु 15 मार्च तक आवेदन पत्र मिलेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छह से नौ में रिक्त स्थानों में प्रवेश प्रारम्भ किया जाना है। उन्होंने बताया कि जेपी नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय विशम्भरपुर में कक्षा छ: के 70, कक्षा सात के 9, कक्षा आठ के 6 व कक्षा नौ की 16 सीट रिक्त है, साथ ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सकरौरा कर्नलगंज में कक्षा छ: की 70, कक्षा सात की 2, कक्षा आठ के 9 व कक्षा नौ की 12 सीट रिक्त है इसके अलावा जेपी नारायण सर्वोदय विद्यालय जेल रोड गोंडा में कक्षा छ: की 70 व कक्षा नौ की 12 सीट रिक्त है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय अधवा कार्यालय से प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र 15 मार्च की शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश हेतु परीक्षा 27 मार्च को प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा संबंधित विद्यालय में होगी विशेष जानकारी विद्यालय एवं कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp