Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आयोध्या / मवई अयोध्या – प्रदर्शनी में,पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने साइंस,माडल, व चार्ट बनाकर दिखाया अपना प्रदर्शन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – प्रदर्शनी में,पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने साइंस,माडल, व चार्ट बनाकर दिखाया अपना प्रदर्शन

  • रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – प्रदर्शनी में,पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने साइंस,माडल, व चार्ट बनाकर दिखाया अपना प्रदर्शन

साइंस, माडल व चार्ट का अद्भुत प्रदर्शन कर बच्चों ने जीता सभी का मन – ओम लता सागरअयोध्या 26 फरवरी – ब्लॉक मवई अंतर्गत स्थित पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा साइंस,माडल, व चार्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा मानव संरचना,पर्यावरण,प्राकृतिक दृश्य संबंधी मुद्दे विज्ञान व खेल पर आधारित पर बने माडल चार्ट का अवलोकन कर आए हुए अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ओम लता सागर व वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका रस्तोगी के दिशा निर्देशन में क्लास 5 से 8 तक के छात्र/छात्राओ ने इस प्रदर्शनी में अपने अपने बनाए हुए माडल चार्ट का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का मन जीत लिया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद राशिद खां व अब्दुल हमीद मेमोरियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमीम खां ने बच्चों द्वारा बनाएं गए माडल चार्ट का अवलोकन कर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस आयोजन में विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं का बड़ा योगदान दिखा। यही नहीं इस विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका प्रियंका रस्तोगी ने विद्यालय का माडल बनाकर आए हुए अभिभावकों का मन मोह लिया। सभी ने खूब तारीफ करते हुए बच्चों के लिए एक अच्छा मार्ग दर्शक बताया। इस मौके पर प्रियंका रस्तोगी ने कहा कि हमारी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि विद्यालय हमेशा अपनी ऊंचाईयों की और आगे बढ़ता रहे, क्यों कि बच्चों द्वारा जो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है वह सच में अद्भुत है,इन छोटे छोटे बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाएं आगे चलकर उनका मनोबल बढ़ाएगी।उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा समय समय पर मार्ग दर्शन हम सब के लिए एक ऊर्जा का काम करता है। जो अपने छोटे छोटे बच्चों को उसी ऊर्जा के साथ लेकर चलने में सक्षम है।यह हम सब के लिए गर्व की बात है,वही इसी विद्यालय की शिक्षिका ज्योति मिश्रा ने अपने बनाए गए माडल में वर्षो पुराने गांव के रहन सहन को अपने भौगोलिक दृश्य को दर्शाते हुए पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा कर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों की मिट्टी की खुशबू की बात ही कुछ और है। इस दृश्य ने एक बार फिर अपने पूर्वजों की कहानियों की पुरानी यादों को याद दिला दिया। सभी ने इस माडल की जमकर सराहना की, बच्चों द्वारा बनाएं गए माडल चार्ट में २ क्लास में फरहान खां, ४ क्लास एमन, अरीबा, उरूज फातिमा, ५ क्लास में महविश मुदस्सिर, अशरा, साक्षी, नायला, आलिया, अक्शा रिफत,६ क्लास में हर्षिता, राजरानी, आफीफा, हबीबा, ७ क्लास में हिबा, फातिमा, तूबा, लाइबा, अयांशी, खाखान,८ क्लास में शाहबाज, तफीम ,सलमान, भूपेंद्र, विकास, आदि बच्चों ने बनाया माडल चार्ट दी प्रस्तुति। इस मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक/शिक्षिकाओं में ओम लता सागर, अलका श्रीवास्तव,प्रियंका रस्तोगी,ज्योति मिश्रा, रवि वर्मा, नीरज कश्यप, शिवम् शुक्ला, शुभम्, गनेश,अभिषेक यादव,आदि शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी को बधाई दी।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp