Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / फौजी के ताबड़तोड़ फायरिंग से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल एक महिला की मौत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

फौजी के ताबड़तोड़ फायरिंग से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल एक महिला की मौत

रिपोर्ट सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

फौजी के ताबड़तोड़ फायरिंग से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल एक महिला की मौत

 

दिनांक -13-02-2024 गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के पांडेयपुरवा में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर एक फौजी ने सात लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मृतक महिला अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर छपिया एसओ समेत पुलिस ने वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपी फौजी सीताराम यादव फरार बताया जा रहा है। वारदात के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है और घटना की पड़ताल की जा रही है।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp