रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
नानपारा बहराइच। तहसील नानपारा अंतर्गत सआदत इंटर कॉलेज के प्रांगण में उन्नति परियोजना कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें महिला जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। महिलाओं को शिक्षित करना साफ सफाई के तरीके रोजगार के तरीके आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रोलान्ट डीसोजा प्रधानाध्यापक रहें।
#बहराइच– सआदत इंटर कालेज में संपन्न हुआ उन्नति परियोजना कार्यक्रमhttps://t.co/8dcEAf8wJR#latestnews #breakingnews #breaking #dailynews #newspaper #news #cmdnews #yogi #NewsUpdate #UPDATE #up pic.twitter.com/zEJFgEUQFB
— CMD NEWS (@cmdnewsindia) November 29, 2023
अतिथि के रूप में रामस्वरूप अग्रवाल समाजसेवी, अरविंद कुमार मिश्रा समाजसेवी, कमांडर एस.एस.बी., कृषि विभाग से अमर सिंह रहें। कार्यक्रम में हेल्थ व कृषि, बैंकिंग, रोजगार, सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कई गाँवो के लोग सम्मलित हुए। कार्यक्रम में सआदत इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वागत डांस किया, कार्यक्रम को सम्पन्न करवाने में चाँदनी, रुबीना प्रवीण संगठन के कार्यकर्ता व कोआर्डिनेटर शलिनी ने सहयोग किया। कार्यक्रम में अनामिका, प्रीति, शिवानी, अंजलि, सुधा आदि लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
