Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा: आग लगने से ढाबली व नगदी सहित घर का सारा सामान जलकर राख

गोण्डा जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा हड़हवा के मजरा बनकटी में गांँव निवासी बेचू शर्मा के घर में आग लग गई, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया।

बताते चलें कि बेचू शर्मा अपने घर के सामने एक ढाबली रखकर उसमें दुकान करता था, आग लगने से ढाबली भी जलकर राख हो गई। घर में रखा 35 हजार नगद तथा घर का सारा सामान जेवरात सब कुछ जलकर राख हो गया।
बेचू ने बताया कि आग अचानक दोपहर में लगी और देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया।

सुनील तिवारी गोंडा

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp