रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती
बस्ती – बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल,अठदमा, रुधौली द्वारा 10000 किसानों का 35.39 करोड़ रूपया का भुगतान आज किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने दिया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल पर वर्ष 22 -23 में कुल गन्ना मूल्य 81.06 करोड़ बकाया था जिसके जिसके सापेक्ष यह भुगतान किया गया है। इस प्रकार टोटल 63.91करोड़ रूपया का भुगतान आज तक किया गया है। इसके पश्चात रुपया 17.16 करोड़ अवशेष है इसके संबंध में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओमपाल सिंह ने बताया है कि शीघ्र ही इसका भी भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी पेराईसत्र 2023 -24 मैं भी गन्ना मूल्य भुगतान की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel