अनियंत्रित ठेलो की व्यवस्था के कारण कस्बे के बाजारों में आय दिन जाम लग रहा है। इसके कारण वाहनों का निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम लगने का मुख्य कारण नगर में पटरियों पर अतिक्रमण है। नगर में पटरियो पर के दुकानों बाहर सामान का जमावाड़ा होता हैं, खरीदारी के लिए ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। पटरियों के अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। कोतवाली से कुछ ही मीटर की दूरी पर पालिका मार्केट इमामगंज चौराहा के अगल बगल पटरी पर फल के ठेलो ने अतिक्रमण फैला रखा है वही अस्पताल के पास पटरियों पर अतिक्रमण है ।और तो और सब्जी मंडी मीहीपुरवा मार्ग पर डामर रोड से मिला कर लोग सब्जी का व्यापार करते हैं जिस दिन भर लगता है जाम राजा बाजार पुलिस की अधीनता है यहा क्षेत्र लेकिन अतिक्रमण हटवाने के लिए न तो प्रशासन द्वारा कोई कठोर कदम उठाया जा रहा है न ही पुलिस इस दिशा में कोई सख्त कार्रवाई कर रही है। इस कारण आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
