Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- तहसील नानपारा क्षेत्र के कग्गर में मानक विहीन हो रहा प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, ग्रामीणों में रोष
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच- तहसील नानपारा क्षेत्र के कग्गर में मानक विहीन हो रहा प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, ग्रामीणों में रोष

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव

सरकार के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक ग्रामीण उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। पूरा मामला जनपद बहराइच के रिसिया ब्लॉक के कग्गर ग्राम पंचायत के मजरा लालपुर का है। जहां पर बन रहे प्राथमिक ग्रामीण उपकेंद्र में ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है पीले ईंटों से बाउंड्री वालों का निर्माण कराया गया है ।छत निर्माण में दो सूट पतली सरिया, बड़ी गिट्टी, मानक विहीन मसाले का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसा ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया है। दूरभाष के द्वारा जेई से संपर्क किया गया है शेष लगे पीले ईंटों को हटवाने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि मानक विहीन ऐसे कार्य हुआ तो यह बिल्डिंग कितने दिन चल पाएगी। सरकारी बिल्डिंग में अगर ऐसे ही ठेकेदारों के द्वारा बंदरबांट करके घटिया सामग्री के द्वारा बिल्डिंग तैयार किया जाएगा। तो ग्रामीणों को कैसे लाभ मिल पाएगा।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp