रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
आक्रोशित होने का कारण बताया कि आरोपी असलम वारसी को दिया संरक्षण

नानपारा । पिछले दिनों प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा मो. असलम वारसी को संघ को सदस्यता फूल माला पहना कर बड़े जोर शोर से दिलाई गई, जो की बहुत शर्मनाक और निंदनीय है, ज्ञात हो कि ये वही ए आर पी है जिन्हे एक महिला शिक्षिका से छेड़खानी के आरोप में निलंबित किया गया एवं मामला न्यायलय में विचाराधीन है।
ऐसे आरोपी शिक्षक को संघ में लेने से शिक्षकों विशेषकर महिला शिक्षकों में काफी आक्रोश है। संघ का कार्य महिला शिक्षकों के सम्मान का ध्यान रखना है न की महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार करने वाले को संरक्षण प्रदान करना। महिला शिक्षिका में रुखसाना, गुंजा पूनम, अन्नू,अंजू, श्वेता आदि ने विरोध प्रकट किया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel