Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बाराबंकी- चंद्रभानु गुप्त समाज के सभी वर्गों के हित के लिए समर्पित थे : संजय सिंह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बाराबंकी- चंद्रभानु गुप्त समाज के सभी वर्गों के हित के लिए समर्पित थे : संजय सिंह

चंद्रभानु गुप्त की मनाई गई 121वीं जयंती

आशीष सिंह

बनीकोडर, बाराबंकी।भारत सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित चंद्र भानु गुप्त चिकित्सालय हथौंधा, कोटवा सड़क में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त की 121वीं जयंती का संस्था के कार्याधिकारी संजय कुमार ने माल्यार्पण एवं सुंदरकांड हवन पूजन आचार्य पंडित मोहित शास्त्री द्वारा किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्याधिकारी संजय सिंह ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह ईमानदार उदार, सत्य निष्ठ, समाज के सभी वर्गों का हित करने वाले व्यक्ति थे। उत्तर प्रदेश में यह तीन बार मुख्यमंत्री रहे, महान स्वतंत्रता सेनानी थे। 1925 में काकोरी कांड में क्रांतिकारियों के प्रमुख वकील थे। इस अवसर पर नेत्र रोग के वरिष्ठ चिकित्सक डा बी के सिंह, डा नमिता सिंह, डा श्रुति सक्सेना ,प्रधान सर्वेश प्रताप सिंह उर्फ आकाश ,सहज राम यादव, कमल सेठी, हेमा द्विवेदी ,संदीप कुमार, चंद्रेश कुमार, प्रभात कुमार शिवम वर्मा ,प्रदीप कुमार, शशीकांत दिक्षित ,शिव कैलाश ,हरिनाम, लक्ष्मीकुमार तिवारी, रचना मिश्रा ,दिलीप कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp