मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के करते हुए मैन ऑफ द सीरीज बने रुद्र
अयोध्या – विकास खण्ड मवई के ग्राम बरौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट काबृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला संडवा व अमानीगंज के बीच खेला गया जिसमें संडवा की टीम ने अमानीगंज को 12 रनों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
संडवा क्रिकेट टीम के कप्तान शानू खां ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।संडवा की टीम ने चार ओवर में दो विकेट पर 56 रन बनायें।संडवा टीम की तरफ से रुद्र ने 20 रवींद्र ने 16 तथा आदी ने 12 रन बनाये।जवाब में खेलते हुए अमानीगंज की टीम ने चार ओवर में दो विकेट पर 44 रन ही बना सकी।अमानीगंज की तरफ से अरविंद ने 22 तथा पांडा ने दस रनों का योगदान किया।इससे पूर्व सेमीफाइल मुकाबले में संडवा की टीम ने रायपुर की टीम को 23 रनों से पराजित कर फाइनल में पहुंची थी।संडवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रुद्र को मैन ऑफ द सीरीज तथा अमानीगंज टीम के खिलाड़ी अरविंद को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।टूर्नामेंट के आयोजकों की तरफ से संडवा टीम को ट्राफी के साथ 21 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये गये।इस अवसर पर हाजी तुफैल अहमद,आमिर खां,मो0 सैयाफ खां,फैज अहमद,माजिद खां,खुरशेद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel