रिपोर्ट राज कुमार पांडेय बस्ती
तहसील दिवस के अवसर पर तहसील भानपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel