अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़
बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र मे दिनांक 27.05.2023 को विनय कुमार पुत्र पुट्टुर जो फासी लगाकर आत्म हत्या कर लिये थै जिनके 06 बच्चे है। घर में कोई कमाने वाला नही है घर का खर्च चलाना मुस्किल हो रहा था जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय को हुई तो चौकी प्राभारी दुबौला जयप्रकाश चौबे सहित थाना कप्तानगंज की समस्त कर्मियों के सहयोग से मानवता वश मृतक विनय के परिवार को जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर 2 कविंटल गेहूं, 1 कविंटल चावल, एक बोरी दाल सभी सब्जी 1टिन रिफाईंड व नगद ₹5000 मृतक के पत्नी किरन एवं उसके पिता पुत्तूर को उनके घर जाकर दिया गया। जिसकी उनके परिजनो व आस पास के लोगो ने बहुत प्रसंशा की तथा मृतक विनय के पिता ने बहुत आशीर्वाद दिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel