एम.असरार सिद्दीकी
बाबागंज बहराइच। बाबागंज से नानपारा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली कलवारी व भनियापुर के बीच आचार्य रमेश चंद्र इण्टर कालेज के सामने आन्तरिक होकर पलट गई। जिसमें ड्राइवर सहित 5 लोग घायल हो गये। यह ट्रैक्टर ट्राली पहलाद गांव से टेंट का सामान लेकर अमवा गांव जा रहै थी। बताया जाता है कि रविवार को 2, 30 बजे पहलाद गांव निवासी मनोज पुत्र राम बहोरी ट्रैक्टर ट्राली पर टेन्ट का सामान लाद कर अमवा गांव जा रहा था तभी इण्टर कॉलेज के सामने आन्तरित होकर पलट गया। इस ट्राली पर अनुज कुमार, दिनेश कुमार, गुड्डू, मनोज कुमार को हल्की चोट आई है। जबकि दिनेश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel