मिहिपुरवा अंतर्गत मनगोढीया मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा लगातार प्रयास कर दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति माताओं एवं बहनों को द केरला स्टोरी मूवी देखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए व्हाट्सएप ,फेसबुक एवं अन्य माध्यमों से जनसंपर्क कर महिलाओं को इस मूवी को देखने के लिए प्रेरित किया।
परिणाम स्वरूप शनिवार शाम 142 महिलाओं ने सामूहिक रूप से देखा । विभाग उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि द कश्मीर फाइल , केरला स्टोरी जैसी मूवी सनातन संस्कृति को संरक्षित करने के लिए समस्त सनातन परिवारों को देखनी चाहिए ।
इस मूवी के माध्यम से सनातन समाज पर हो रहे कुठाराघात को सामने लाने का प्रयास किया गया है । साथ ही यह मूवी हमें प्रेरित करती है कि हम किस प्रकार से अपनी सनातन संस्कृति को बचा सकते हैं साथ ही साथ हम कैसे सुरक्षित रख सकते हैं ।इस मूवी के माध्यम से हम सवाें को प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम सब अपने बच्चों में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट प्रेम का भाव अवश्य भरें तथा उन्हें धर्म व संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित भी करें। इस दौरान थाना प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार व बजरंग दल के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel