बृषकेतु बर्मा। CMD NEWS
श्रावस्ती-विकासखंड गिलौला के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिटौरा रामसहाय में सरकारी हैंडपंप की दुर्दशा इस कदर है उसके पानी प्रयोग में लाना तो छोड़ दीजिए सरकारी हैंडपंप तक पहुंचना भी मुश्किल है। जिस तरह से सरकार स्वच्छ जल के लिए पैसा खर्च कर रही है उसी तरह से अगर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को निभाते तो ग्रामीणों को स्वच्छ जल अवश्य उपलब्ध होता। भिटौरा रामसहाय में संदीप कुमार के घर के पास सरकारी हैंडपंप लगभग 2 वर्षों से खराब है भीषण गर्मी में भी सरकारी हैंडपंप के जल का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
दिनांक:- 16/05/2023
CMD News Newspaper & Live News Web Channel