आशीष सिंह
बाराबंकी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक अतिआवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई जिसमें बोलते हुए राज्य कौंसिल सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम-माननीय मुख्यमंत्री का नारा है कि माफिया को मिट्टी में मिला देगें। शहर में स्थानीय निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के ऊपर चवालिस से अधिक मुकदमें है बाबा जगजीवन दास पार्क बाबा बैजनाथ उद्यान डिग्री कालेज लायब्रेरी बस स्टैंड टेम्पो स्टैंड की बेशकीमती जमीन को काम्प्लेक्स बनाकर बेचने का प्रयास करने वालों को चुनाव में असफल करें। जिला प्रशासन से अपील है कि चुनाव शान्ति पूर्ण तथा मतगणना पारदर्शी कराने की व्यवस्था करें। बैठक में पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा सह सचिव शिवदर्शन वर्मा राज्य कौंसिल सदस्य प्रवीण कुमार किसान सभा अध्यक्ष-विनय कुमार सिंह मो कदीर नैमिष कुमार सिंह मुनेश्वर आदि प्रमुख कम्युनिस्ट नेता मौजूद थे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel