Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बस्ती: छावनी थानाध्यक्ष को मिला ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड का पुरस्कार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती: छावनी थानाध्यक्ष को मिला ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड का पुरस्कार

दिनेश कुमार तहसील संवाददाता सीएमडी न्यूज़

बस्ती – पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हर्रैया के निकट परीक्षण में थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय को दिनांक 07 – 05 – 2023 को ज्ञान चंद गुप्ता के द्वारा ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड का पुरस्कार दिया गया ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि हमारी टीम सभी जिलों में भ्रमण सील होकर सर्वे कर रही है जिसमें से बस्ती जिला के सभी थानों का सर्वे किया गया तो थाना छावनी अन्य थानों की तुलना में काफी सुंदर एवं साफ सफाई एवं अन्य थानों की तुलना में एक अलग में थाना दिखा तो हम लोगों ने ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के संपादक डॉक्टर दिनेश गुप्ता जी को थाना छावनी की सुंदरता के बारे में बताए तो उन्होंने बताया कि थाना छावनी के इंचार्ज को ओमजी बुक ऑफ रिकार्ड की पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। तदोपरांत थानाध्यक्ष छावनी ने ज्ञान चंद गुप्ता जी को बताया कि थाना की सुंदरता एवं साफ सफाई में थाने पर नियुक्त सभी कर्मचारी सम्मिलित हैं और इन ओमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के हकदार भी थाने पर नियुक्त सभी कर्मचारी ही हैं थाना ने छावनी के द्वारा बताया गया कि मैं तो सिर्फ दिशा निर्देश का कार्य करता हूं। और उसका पालन थाने पर नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा जिम्मेदारी से किया जाता है।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply