आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में निकाला रोड शो
रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
नानपारा, बहराइच। नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने निकाय चुनाव प्रभारी गैसडी के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू के नेतृत्व में एक विशाल रोड शो निकालकर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा व वार्ड व सदस्यों के लिए वोट मांगा और ओमप्रकाश शर्मा के लिए जनता से अपील किया कि प्रत्याशी को जीत के लिए एक बार आशीर्वाद दें। कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार को अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता विपक्षी अब चाहे कोई हथकंडा अपना ले फिर भी प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा को जीत मिलेगी। क्योंकि सरकार ने किसी के साथ भेदभाव न करते हुए अपनी योजनाओं को हर व्यक्तियों में बांटा है और इसी का लाभ प्रत्याशी को मिलेगा इसके बाद पूर्व विधायक के नेतृत्व में एक रोड शो प्रत्याशी कार्यालय से होकर विभिन्न गली, मोहल्ले, चौराहों से होते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel