अवनीश कुमार मिश्रा CMD NEWS
बस्ती- दिनांक 11-04-23 को समय शाम 2:00 बजे ग्राम बबुरहवा के पास NH 27 कट पर अयोध्या से बस्ती जाने वाली लेन पर दो वाहनों के टकरा जाने की सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष छावनी मय हमराह कर्मचारीगण के साथ घटना स्थल का जायजा लिए उसके बाद छावनी थाना अध्यक्ष को ज्ञात हुआ कि एक बोलेरो गाड़ी संख्या UP 45N8076 व एक डीसीएम वाहन स0 GJ 16W0233 बस्ती की तरफ जाते समय आपस मे बगल से टकरा गए। इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुई जिसमे सवार 8 लोग में से 2 लोगो को गंभीर चोट आई व 6 अन्य सवार लोगों को मामूली चोटें आई । डीसीएम वाहन में सवार चालक को चोट नही आई। बोलेरो वाहन में सवार घायलों को दवा ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया । दोनो दुर्घटना ग्रसित वाहनों को सड़क के किनारे सुरक्षित खड़ा कराकर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करवाया गया । लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel