09/04/2023
महंत बीपी दास बाबा को मनोनित किया गया प्रदेश संरक्षक.
आशीष सिंह
बाराबंकी। आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ‘योगी” व प्रदेश प्रवक्ता रोहित शर्मा ,जनपद इकाई की बैठक करने जिला मुख्यालय पहुंचे उन्होने सर्वप्रथम जिला कार्यकारिणी द्वारा की गई पूर्व कार्रवाई का रजिस्टर अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,और सख्त चेतवानी देते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों को कहा की यदि कोई पदाधिकारी संगठन के विरुद्ध दुष्प्रचार करता है या अनुशासनहीनता करता है तो वह संगठन विरोधी कार्य माना जाएगा जो बिल्कुल माफी योग्य नही होगा और यदि संगठन के प्रति किसी को ईमानदारी करते नही पाया गया तो तत्काल संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।वही संगठन मे निष्क्रिय पदाधिकारी को पदमुक्त करने के लिए जिला अध्यक्ष को आदेशित किया । संगठन के प्रदेश संरक्षक की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कश्यप ने जनपद के वरिष्ठ पत्रकार महंत बीपी दास जो कि अभी तक जिला कार्यकारिणी के संरक्षक थे उनको संगठन का प्रदेश संरक्षक मनोनित किया ।
वही संगठन से निष्क्रिय रहे पदाधिकारी महामंत्री को उनके पद से हटाकर तत्काल कार्यवाहक महामंत्री, मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा को बनाया गया । आगामी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर संगठन की ओर से एक कार्यक्रम कराये जाने की रुपरेखा तैयार की गई जिसमे अतिथियों के चयन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र योगी ने जिला कार्यकारिणी को आदेशित किया की दो दिनो के अंदर कार्यक्रम मे अतिथियो के आगमन की तैयारी पूर्ण कर ले जिसका संगठन के लोगो ने एक स्वर मे स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष के जनपद आगमन की सूचना पर रामनगर तिराहे पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला महासचिव मुकेश मिश्रा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,जिला सचिव राजेंद्र कुमार त्रिवेदी,सचिव सरदार परमजीत सिंह व कार्यवाहक महामंत्री/मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा ने स्वागत किया । तथा जिले के कार्यालय पर आयोजित बैठक मे कोषाध्यक्ष रंजीत गुप्ता,उपाध्यक्ष दीपराज सिंह, आशीष सिंह इत्यादि पत्रकार व संगठन से जुड़े लोगों ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता का जोरदार स्वागत किया ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
