Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बाग में लटकती मिली युवक की लाश, माता ने जताई हत्या की आशंका कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बाग में लटकती मिली युवक की लाश, माता ने जताई हत्या की आशंका कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव

नानपारा, बहराइच । जिले के जलालपुर गांव थाना नबाबगंज निवासी युवक का शव आठ किलोमीटर दूर बड़गांवा गांव में बाग में फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कोतवाली नबाबगंज अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी पवन कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राकेश कुमार का शव गांव से आठ किलोमीटर दूर बड़गांवा गांव थाना नानपारा में फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त करवाई।

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे हैं। सभी मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। पिता ने बताया कि रविवार रात को अचानक बेटा कहीं चला गया था। आज उसका शव मिला है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply