दिनांक 14.03.2023
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
गोंडा – पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अनीस बेग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 650 ग्राम नाजायज गांजा व जामा तलाशी के दौरान चोरी के 1710 रूपये बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel