सीएमडी न्यूज़ सुधीर बंसल ब्यूरो चीफ अयोध्या
नगर में अतिक्रमण से जाम की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों की परेशानी का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव, सीओ संतेंद्र भूषण सिंह ने ईओ रणविजय सिंह की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में नगर के व्यापारियों व संभ्रांत नागरिकों की सामूहिक बैठक की। लोगों द्वारा व्यापारियों द्वारा सड़क की भूमि पर अतिक्रमण, ईरिक्शा की अधिकता, नोइंट्री के बावजूद भारी वाहनों का असमय प्रवेश नगर में जाम की समस्या उत्पन्न करने की मुख्य वजह सामने आयी। एसडीएम ने व्यापारियों की समस्या को भी सुना। ठेकेदार रिक्शा स्टैंड शाह उस्मान ने बताया नगर में 150 से अधिक ईरिक्शा प्रतिदिन चलते है। इनके रूट ना निर्धारित होने से ये जाम की वजह बनते है। एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया 16 मार्च से सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक नगर के भीतर भारी वाहन सख़्ती के साथ प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक में व्यापारी नेता राजेश गुप्ता,मो हसीन श्याम बाबू गुप्ता, रविनंदन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, निवर्तमान सभासद आशीष वैश्य, अमित कुमार गर्ग भग्गू, दुर्गेश श्रीवास्तव गिरधारीलाल अग्रवाल, राजेन्द्र सोनी *भाजपा नगर मंत्री मनीष कुमार आर्य* मुकेश कुमार आर्य व सचिन कसौंधन आदि उपस्थित रहे
CMD News Newspaper & Live News Web Channel