मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या – रूदौली कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से जमीन को बेचने तथा खरीदने वाले दो अभियुक्तों को बगीचे में बने मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए अभियान चला रही थी।तभी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव प्रभारी चौकी किला ने अपने हमराही सिपाही अवतार सिंह प्रेम सिंह के साथ स्थानीय थाना पर दर्ज मुकदमा 16/23 की धारा 419/420/467/468/471 व 2/3 से सम्बंधित तथा अवैध रूप से जमीन को खरीदने एवम बेचने वाले दो अभियुक्तों मंशाराम कश्यप पुत्र महावीर निवासी कायस्थाना रूदौली, मो0 उस्मान अंसारी पुत्र निवासी पुराना कोर्ट रूदौली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel