बदायूँ 14/2/2023
अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन म्याऊं परियोजना की पंचायत भवन में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री प्रवेश कुमारी चौहान ने कहा कि हमें अपना 11वां जिला स्तरीय सम्मेलन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का वार्षिक सम्मेलन 28 फरवरी 2023 को मालवीय आवास गृह बदायूं पर आयोजित किया जाएगा ।सम्मेलन में पूर्व नगर विकास मंत्री श्री महेश गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि होंगे ।बैठक को आशा सक्सेना एवं ब्लॉक अध्यक्ष नीलम सिंह ने भी संबोधित किया। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक महीने मासिक बैठक की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर श्यामा देवी, मीरा देवी, पान कुमारी, शाहीन बेगम, जरीना खान ,संतोष कुमारी ,नीलम कुमारी, ममता शर्मा ,राजेश्वरी ,भारती शर्मा ,मुन्नी देवी ,आशा सक्सैना, कृष्णा देवी ,प्रवेश कुमारी चौहान किरण कांति, संतोष आदि मौजूद रहे।
बदायूँ से हरिशरण शर्मा व्यूरोचीफ
CMD News Newspaper & Live News Web Channel